फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक पाने वाले परीक्षार्थी कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कम अंक पाने वाले परीक्षार्थी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए 12 जुलाई तक मांगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में कम अंक पाने वाले छात्र संबंधित विषय में स्क्रूटनी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को आवेदन कर सकते हैं। उन्हें परिषद से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12 जुलाई तक परीक्षार्थियों से स्क्रूटनी के लिए आवेदन मांगा है।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। परिणाम में जिन विद्यार्थियों को विषयों में कम अंक मिले हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वह उन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच करा सकते हैं। प्रति प्रश्न पत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन भरे गए आवेदन की मूल प्रति को माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को 12 जुलाई तक रजिस्टर्ड डाक से भेजेंगे। 12 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर अपने विषयों की फिर से जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें