मनियरा के पास हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
अनियंत्रित स्कार्पियो दीवार से टकराई, एक की मौत
बिहार से अयोध्या दवा कराने जा रहे थे लोग
घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मनियरा के पास रविवार की भोर में एक अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क के किनारे दीवार से टकराई गई। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के पूर्वी चंपारण जिले के सग्रामपुर थानाक्षेत्र के सबलपुर निवासी 38 वर्षीय चंदन सिंह स्कार्पियो से कुछ लोगों के साथ अयोध्या इलाज कराने जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के मनियरा के पास उनकी गाड़ी सड़क के किनारे एक दीवार से टकरा गई। चंदन सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार गुलशन कुमार, राजीव कुमार सिंह, संतोष पांडेय और विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद संतोष पांडेय और विजय कुमार सिंह की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। फल मंडी चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि हादसे में चंदन सिंह की मौत हो गई थी। चार लोग घायल हैं।