फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीट कर बच्चे के साथ घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को पीट कर बच्चे के साथ घर से निकाला
विज्ञापन

दहेज मेें एक लाख नकदी और बाइक की मांग का आरोप
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर बच्चे के साथ घर से निकाल दिए जाने के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

पीड़िता लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका विवाह 12 दिसंबर 2016 को नाथनगर निवासी जनार्दन के साथ हुआ था। आरोप है कि तिलक में उसके पिता ने पचास हजार नकदी समेत अन्य सामान दिया था। इसके साथ ही विवाह में भी हैसियत के अनुरूप सामान आदि देकर विदा किया था। आरोप है कि ससुुराली दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर उसे बार-बार प्रताड़ित करते रहते थे। 27 मई 2021 को ससुराल में वह घर पर काम कर रही थी। उसी दौरान पति जनार्दन अपने परिजनों के साथ पहुंच गए। सभी ने मिलकर उसे मारने-पीटने के बाद उसे तथा उसके बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। कहा कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होती है, तब तक घर में घुसने नहीं देंगे। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि पति जनार्दन, सास इंद्रावती, ससुर जवाहिर, ननद मंजू, कुसुम तथा शिव वर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें