फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 21 May 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल/नंदौर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के नंदौर बाजार क्षेत्र में साइकिल सवार बुजुर्ग को बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के रनियापुर निवासी रामजीत (65) पुत्र सीताराम किसी काम से नंदौर बाजार साइकिल से आ रहे थे। उसी दौरान नंदौर बाजार से बांसी की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के पहिए के नीचे वह आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक रामजीत के आठ बच्चे हैं। जिसमें छह लड़की और दो लड़के विजय (18) व अजय (15) है। मृतक ही परिवार का मुखिया था। जिनकी कमाई से परिवार का जीविकोपार्जन चलता था। परिवार में पत्नी तथा बच्चों का दुर्घटना के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बखिरा एसओ राकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें