संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना मेंहदावल पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त सोहन निवासी ग्राम बढ़या ठाठर टोला खैरहवा को बढ़या ठाठर रोड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 08 मई को थाना मेंहदावल पर अपनी पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद