बेलहरकला क्षेत्र के पड़रिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहरकला क्षेत्र के पड़रिया गांव में मुकदमे के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तसीबुन्निशा ने बताया कि उसने लड़की की शादी मोहम्मद जावेद के साथ 14 माह पूर्व की थी। उनके जावेद लड़की की विदाई नहीं कर रहा है। इसी बात को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी बात पर विपक्षी मोहम्मद जावेद, जाहिद अली, शमीम अख्तर, शायदा तब्बसुन रविवार की शाम छह बजे घर में घुसकर मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दिए। मारपीट के घटना में लड़के शहजाद को चोट आया। पुलिस ने शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया।