फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मौलान कलीम सिद्दीकी पर दर्ज हुए मुकदमे का विरोध जताया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इरशाद आलम ने कहा कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले मौलाना कलीम सिद्दीकी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से समाज में सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारा बना हुआ है। मौलाना विश्वविख्यात इस्लामिक स्कॉलर हैं। जिनका पूरी दुनिया में नाम है। 21 सितंबर को एटीएस लखनऊ ने मौलाना व उनके ड्राइवर और एक अन्य को बिना किसी नोटिस के अमानवीय ढंग से गिरफ्तार किया और झूठे मुकदमे में फंसा दिया। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग के साथ ही मौलाना व उनके साथियों की रिहाई की मांग की। इस दौरान वली उल्लाह, इमरान अहमद, मेराज अहमद, अब्दुल हादी, मोहम्मद सलीम शाह, अख्तर हुसैन, रहमान, गजनवी, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें