फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: करंट की चपेट में आने से बारहवीं के छात्र की मौत, स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय हुई घटना

Mon, 04 Oct 2021 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

कमरे में स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते दौरान घटी घटना, इकलौते बेटे की मौत से बिलख पड़े परिजन।
विज्ञापन
मृतक दीपक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के जसवल में रविवार की रात करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। घटना स्विच बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते दौरान घटी। मां-बाप के इकलौते बेटे की हुई मौत की घटना से परिजन सहम गए। घटना से गांव के लोग भी गमगीन थे। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के जसवल गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक पुत्र रामहित इंटरमीडिएट के छात्र थे। वह रविवार की रात में  अपने कमरे में पढाई कर रहे थे। वह गर्मी की वजह हवा के लिए पंखे के प्लग को स्विच बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गए।

घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन रात में ही उन्हें सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल से शव को घर ले गए। पीड़ित पिता रामहित यादव ने बताया गया कि दीपक उसके इकलौते बेटे है। होनहार बेटे से काफी उम्मीदे थे। करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता रामहित यादव, मां मंजू, बहन ज्योति, प्रतिमा, प्रीति, प्रभा का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से आस-पास के लोगों की पीड़ित के घर भीड़ जुटी थी। लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे थे, लेकिन परिजन की दहाड़ से वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ चंदन कुमार ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें