फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा पर नजर रखेंगे चार मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा पर नजर रखेंगे चार मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर छह अगस्त को दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियों के बावत डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ कौस्तुभ ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए एचआर इंटर कॉलेज, एचआरपीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, संतकबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर को परीक्षा केंद्रा बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमे पहली पाली नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा की तैयारियों के बावत डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ कौस्तुभ ने एचआरपीजी कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड का पालन कराते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। परीक्षा को लेकर चार मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं, जो परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी करेंगे। इस दौरान डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ मंजू मिश्रा, डॉ डीएन पांडेय, डॉ पूर्णेश नारायण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें