तीन थानाध्यक्ष और पांच चौकी इंचार्ज हटाए
- 11 इंस्पेक्टर, 13 सब इंस्पेटर समेत 32 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में हुआ फेरबदल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसपी ने कानून व्यवस्था के मददेनजर सोमवार को 11 इंस्पेक्टर, 13 सब इंस्पेक्टर समेत 32 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया। फेर बदल की कार्रवाई तीन थानाध्यक्षों और पांच चौकी प्रभारियों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ गई। जबकि कुछ नए चेहरो को थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी बनने का मौका मिला।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि इंस्पेक्टर रणविजय सिंह को एसओ महुली बनाया गया। कोतवाल रहे मनोज कुमार को एसओ दुधारा नियुक्त किया। एसओ दुधारा रहे विनय पाठक और एसओ धनघटा रहे रोहित प्रसाद को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई। जबकि एसओ महुली धर्मेंद्र सिंह को स्वॉट का प्रभारी बनाया। एसओ बेलहर अनिल कुमार दूबे को एसओ धनघटा नियुक्त किया। बसती से स्थानांतरित होकर आए इंस्पेक्टर अनिल कुमार को कोतवाल नियुक्त किया। इसके साथ ही टीएसआई रहे एसआई संतोष कुमार मिश्रा को बेलहर थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया। इंस्पेक्टर रवींद्र गौतम को मीडिया और सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया। इंस्पेक्टर सरोज शर्मा को प्रभारी डायल 112 नंबर, इंस्पेक्टर वृजेश यादव को यातायात प्रभारी,एसआई श्याम किशोर राय को मानीटरिंग सेल, एसआई राधेश्याम राय को न्यायालय सुरक्षा में तैनाती दी। एसआई अनिरूद्व सिंह को गोला चौकी इंचार्ज बनाया। एसआई दयानाथ राम को धर्मसिंहवा थाने पर भेजा। एसआई अमला यादव को चौकी प्रभारी तितौवा, एसआई रमजान अली को नवीन मंडी चौकी प्रभारी, एसआई संध्यारानी को कोतवाली नियुक्त किया। एसआई दीपक दूबे को पौली चौकी प्रभारी, एसआई प्रमिभा सिंह को कोतवाली, एसआई प्रभात सिंह को कोतवाली, एसआई श्याम नारायन श्रीवास्तव को थाना बखिरा, एसआई पवन कुमार को कोतवाली, एसआई बृजमोहन सिंह को कांटे चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल श्यामनंदन सिंह को सदर मालखाना,जगदंबा गुप्ता को यातायात पुलिस, सुनील कुमार न्यायालय सुरक्षा में भेजा। महिला कांस्टेबल पूनम राव को थाना धनघटा, सुनैना तिवारी को महिला थाना, शालिनी सिंह को कोतवाली , कांस्टेबल ज्ञानचंद्र यादव को डायल 112 नंबर में नियुक्त किया। जबकि कांस्टेबल शिवम सिंह को बेलहर थाने पर किया गया तबादला निरसत कर दिया।