कलेक्ट्रेट में अपरएसडीएम को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए आप ने किया प्रदर्शन
- प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कश्मीरी पंडितों की हत्या के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार बंद किया जाए। केंद्र सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाना चाहिए, यह वही सरकार है जो जनता को कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म दिखाने के लिए प्रमोशन करती है, पर उनकी सुरक्षा को लेकर मूक-दर्शक बनी रहती है। पूर्व प्रदेश सचिव सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि सिर्फ जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा। केंद्र सरकार को चाहिए कि तुरंत उनके घरों को वीआईपी सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अमरपाल पांडेय, विजय मौर्य, गुरुदत्त सिंह, रमेश शर्मा, राम नारायण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।