बोर्ड परीक्षा फॉर्म के अग्रसारण के लिए बने नौ केंद्र
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को इन्हीं अग्रसारण केंद्रों पर जमा करने होंगे फॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2022 के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जिले में नौ अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर परीक्षार्थियों के आवेदनों को जमा किया जाएगा। डीआईओएस ने अग्रसारण केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आवेदनों के अग्रसारण के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर प्रत्येक अग्रसारण केंद्र पर हाईस्कूल के 600 छात्र तथा इंटरमीडिएट के 400 की संख्या में फॉर्म अग्रसारित किया जाएगा। निर्धारित सीमा से अधिक अग्रसारण कदापि नहीं होना चाहिए। इसके लिए अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थी आवेदन पत्र ऑनलाइन भरकर निर्धारित नकद शुल्क के साथ अग्रसारण केंद्र पर जमा करेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य समस्त छात्र-छात्राओं का शुल्क एकमुश्त कोषागार में जमा कराकर शुल्क एवं परीक्षार्थियों के विवरण ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
इन विद्यालयों को बनाया गया अग्रसारण केंद्र
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद
राजकीय कन्या उमावि बघौली
राजकीय कन्या उमावि जामडीह
राजकीय कन्या उमावि सियाकटाई
राजकीय कन्या उमावि उमिला
राजकीय कन्या उमावि रमजंगला
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद
श्रीजगदगुरू शंकराचार्य विद्यालय मेंहदावल
कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर