अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्र की पिटाई के मामले में डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय के आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिला संयोजक अवनीश पांडेय ने कहा कि खलीलाबाद के विद्यालय के शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र को बुरी तरह से मारा पीटा और उसका सिर दीवार में लड़ाने का प्रयास किया। पीड़ित छात्र के परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विद्यालय प्रशासन ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कदम उठाया। छात्र भयभीत है। अन्य छात्रो में भी भय का माहौल है। जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल ने कहा कि जिले में विद्यालयों की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी।
मामले में अगर नौ अगस्त तक उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद मामले को लेकर सीएम से मिलेगा और विशाल धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान दुर्गेश कुमार उर्फ अजय दुबे, विवेक चौधरी, अनुराग उपाध्याय, सचिन सिंह, अंकुर त्रिपाठी, मोनू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।