फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर लाखों की चोरी

Fri, 03 Aug 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करते कोतवाल व एसआई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुरुवार रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में राजबहादुर पुत्र मन्नूलाल के घर में घुसकर चोर नकदी जेवर का बक्सा पार कर खेतों की ओर ले गए और उसमें रखे एक लाख चालीस हजार रुपये, पांच अंगूठियां, एक हार, छह मंगलसूत्र, चार चूड़ियां आदि लेकर चंपत हो गए और खाली बक्से खेतों में फेंक गए। जब ये वारदात हुई तब घर में पांचों सदस्य सो रहे थे उन्हें जरा भी आहट नहीं मिली।

विज्ञापन


सुबह जब चार बजे घर के लोग जागे तो कमरे का सारा सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना पर कोतवाल देवेंद्र सिंह, एसआई सर्वेश कुमार, सिपाही गजेन्द्र व राजकुमार आदि ने घर और खेतों पर जाकर भी छानबीन की। राजबहादुर के पुत्र अखिलेश पटेल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें