फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5238 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
5238 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। टीकाकरण का लक्ष्य 23,600 रखा गया था। उसके स्थान पर 5238 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था। उसके स्थान पर 372 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के स्थान पर 550, नाथनगर में 2500 के स्थान पर 1240, सांथा में 2500 के स्थान पर 580, सेमरियावां में 2500 के स्थान पर 600, मेंहदावल में 2600 के स्थान पर 450, हैंसर बाजार में 2600 के स्थान पर 910, बेलहर में 2500 के स्थान पर 75, बघौली में 2500 के स्थान पर 381, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के स्थान पर 60 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के स्थान पर 20 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें