जिले में कोरोना के 50 संक्रमित मिले
- सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया, 28 संक्रमित हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 171
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तक सबसे ज्यादा 50 संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। साथ ही 28 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बेलहर ब्लॉक में दो, सांथा में दो, मेंहदावल में छह, सेमरियावां में दो, नाथनगर में 10, बघौली में 11, खलीलाबाद में 11, अन्य जिले के पांच और हैंसर ब्लॉक का एक मरीज शामिल है। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम इन मरीजों की निगरानी कर रही है। इसके अलावा शनिवार को 28 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव केस 171 हो गया है। लगातार मरीज स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। अब तक जिले में दो वर्षों में कुल 8471 मरीज मिल चुके हैं। 8202 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1508 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 1279 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना की संपूर्ण इलाज की व्यवस्था है। जिसे कोई भी दिक्कत आए तो वह कोरोना की जांच जरूर करा ले और चिकित्सीय परामर्श के अनुसार ही दवा का सेवन करें।