फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के दो कर्मी समेत 48 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के दो कर्मी समेत 48 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

- 168 पहुंची एक्टिव केस संख्या, सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में सीएमओ कार्यालय के दो कर्मी समेत 48 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार इन मरीजों की निगरानी कर रहा है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 168 पहुंच गई है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि रविवार को 48 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें हैंसर ब्लॉक के नौ, खलीलाबाद ब्लॉक के 28, पौली के दो, अन्य जिले के तीन, सेमरियावां ब्लॉक के एक, नाथनगर के तीन और बेलहर ब्लॉक के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय के दो कर्मी भी शामिल हैं। इन सभी को होम आइसोलेशेन में भेजा गया है। इनकी स्वास्थ्य टीम के जरिए निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही तीन लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 168 पहुंच गई है। दो साल में अब तक जिले में 8,333 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 8067 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 4,16,076 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 65 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 313 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और बिना मास्क के घर से न निकले। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। जिससे की कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें