फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभियान में 15,738 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाभियान में 15,738 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

सोमवार को 47,100 रखा गया था टीकाकरण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया गया। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा करीब 80 जगहों पर शिविर लगाया गया। टीकाकरण कर कुल लक्ष्य 47,100 रखा गया था। इसके सापेक्ष 15,738 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत करीब 80 जगहों पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1881 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 4400 के सापेक्ष 480, नाथनगर में 5400 के सापेक्ष 4290, सांथा में 4400 के सापेक्ष 711, सेमरियावां में 5400 के सापेक्ष 1290, मेंहदावल में 5500 के सापेक्ष 790, हैंसर बाजार में 5400 के सापेक्ष 1710, बेलहर में 4300 के सापेक्ष 3000, बघौली में 5400 के सापेक्ष 1010, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 700 के सापेक्ष 180 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 500 के सापेक्ष 396 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें