फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के साथ गुवाहाटी घूमने गए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। संभल के युवक की असम राज्य के गुवाहाटी में हादसे के दौरान जान चली गई। इसकी सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शव रविवार की दोपहर तक आने की उम्मीद है। युवक अपने चाचा के साथ ट्रक से गुवाहाटी घूमने के लिए गया था। ट्रक पर चढ़ते समय गिरने से हादसा हुआ और मौत हो गई।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां निवासी नफीस (20) पुत्र फरजंद अली की शनिवार की दोपहर गुवाहाटी में ट्रक पर चढ़ते समय गिरने से मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मृतक युवक का चाचा नूर मोहम्मद ट्रक चालक है। 29 अक्तूबर को गुवाहाटी के लिए ट्रक में माल भरकर गया था। साथ में नफीस भी घूमने के लिए चला गया। शनिवार की दोपहर ट्रक पर चढ़ते समय नफीस सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। जब नूर मोहम्मद ने भतीजे को घायल देखा तो उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया जहां मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि नफीस के पिता की मौत हो चुकी है। नफीस ही अपनी मां फिरोजा खातून का इकलौता सहारा था। बेटे की मौत से मां का रोरो कर बुरा हाल है। बताया कि युवक का शव रविवार की दोपहर तक आने की उम्मीद है। युवक की मौत से गांव में भी मातमी माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें