फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में मौत की दस्तक: साधु मणि घाट पर गंगा में नहा रहे थे तीन युवक, फिर हुए हादसे ने सभी को झकझोर दिया

Sun, 05 Jun 2022 06:45 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई/चंदौसी(संभल)। 

सार

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जुनावई पवन कुमार भी पहुंच गए और रामघाट से गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने भी पांच घंटे तक दिनेश की तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के साधु मणि घाट पर स्नान करने गए युवक गहरे पानी में जाने पर बह गए। उनमें से एक युवक ने दूसरे साथी को बचा लिया, पर तीसरे को नहीं बचा पाया। पांच घंटे तक गोताखोरों ने युवक की तलाश की। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी दिनेश कुमार (22) परिवार के ही युवक जतनवीर सिंह, ओमपाल, व धर्मेंद्र के साथ रविवार को साधु मणि घाट पर गंगा स्नान करने गया था। इनमें केवल ओमपाल ही तैरना जानता था। सुबह करीब दस बजे स्नान करते समय दिनेश कुमार, जतनवीर, ओमपाल तीन गहरे पानी में चले गए और बह गए। जबकि धर्मेंद्र किनारे पर ही गंगा स्नान करता रह गया था। 

Trending Videos

अचानक तीन युवकों के गहरे पानी में बहने पर धर्मेंद्र ने शोर मचा दिया। गहरे पानी में बहने पर ओमपाल ने किसी तरह स्वयं व जतनवीर को बचा लिया। पर दिनेश के दूर होने पर उसे नहीं बचा गया। कुछ ही पल में दिनेश दिखाई देना बंद गया। धर्मेंद्र का शोर सुनकर गंगा किनारे भीड़ जमा हो गई। आसपास के अन्य तैराक ने दिनेश को तलाश करने की कोशिश की, पर कोई पता नहीं चला। 

 
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दिनेश के गंगा में नहाते समय बह जाने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। दिनेश की साढ़े तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका ढाई साल का एक बेटा है। पत्नी भूरी का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश अपने पिता वीरेश का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें