फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली के टांडा कोठी में बुखार से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। डेंगू और बुखार से हो रही मौतें थम नहीं रही हैं। जिससे लोगों में खौफ है। शुक्रवार को बुखार की चपेट में आया युवक शनिवार रात अंपजीकृत चिकित्सक से इलाज कराने के बाद घर लौटा तो हालत और बिगड़ गई। जब देर रात परिजन इलाज के लिए युवक को मुरादाबाद ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि दो अन्यों लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली के टांडा कोठी गांव निवासी गोपाल पुत्र भोपाल सिंह (28) को शुक्रवार सुबह घर पर तेज बुखार आया था। परिजनों ने असमोली क्षेत्र के एक अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराया। युवक की लगातार प्लेटलेट्स कम होती गईं। परिजन शनिवार की शाम युवक को घर ले आए और फिर शनिवार देर रात मुरादाबाद लेकर रवाना हुए तो युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर जब युवक की मां चंद्रवती और पत्नी मोनिका को मिली तो वह बेहोश हो गईं। बुखार से हुई युवक की मौत ने तीन मासूमों के सिर से पिता का साया छीन लिया है। रविवार की दोपहर युवक का दाह संस्कार कर दिया गया है।
जबकि इसी गांव के रिंकू पुत्र प्रताप सिंह की भी हालत गंभीर बनी तो परिजन आनन-फानन में रविवार की दोपहर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मतावली पट्टी परशुराम गांव निवासी रिहासत पुत्र लियाकत तथा कल्लू सिंह डेंगू से पीड़ित हैं। दोनों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव में फैली बीमारी से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने बीमारी की रोकथाम के लिए शिविर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें