फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटरिंग लगाते हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव जगन्नाथपुर में निर्माणाधीन लिंटर के लिए सैटरिंग लगाते समय गाडर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में सैटरिंग पर काम कर रहे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव गढिया निवासी ग्राम रामस्वरूप सैटरिंग का काम करते हैं। उनके पौत्र सुरेश कुमार और नरेश कुमार गांव जगन्नाथपुर में नत्थू सिंह के मकान पर लिंटर डलवाने के लिए सैटरिंग का सामान लेकर गए थे। दोनों लोहे के गाडर लिंटर डालने के लिए लगा रहे थे। निर्माणाधीन मकान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। सुरेश कुमार लोहे का गाडर को लगा रहे थे, इस दौरान गाडर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आने से युवक बेहोश होकर नीचे गिर गया। आनन फानन परिजन युवक को लेकर सीएचसी गुन्नौर पहुंचे, वहां चिकित्सक के न होने पर परिजन उसको निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें