फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने के दौरान युवक का पैर फिसल गया। जिससे युवक के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होली पर हादसे में परिवार की खुशियां बेरंग हो गईं हैं। युवक के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल के पूसे पासी अपने ट्रैक्टर से शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गुमथल-अमियापुर मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक के पास खेत पर जा रहा था। गांव में स्थित वली मोहम्मद सेवक समाज उच्च विद्यालय के निकट बुद्धसैन (32) ने चलते ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया। ट्रैक्टर न रुकने पर बुद्धसैन चलते ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा। तभी उसका पैर फिसलने से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके शरीर से उतर गया। हादसे में बुद्धसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन व ग्रामीण घायल बुद्धसैन को आननफानन चंदौसी निजी नर्सिंगहोम लेकर आए। जहां चिकित्सक ने बुद्धसैन को मृत घोषित कर दिया। इसके परिजन शव गांव ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना बनियाठेर पुलिस भी गांव जा पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुद्धसैन की मौत से पत्नी होमवती व मां फूलवती का रो-रोकर बुरा हाल बना है। मृतक का बड़ा पुत्र अरुण सात वर्ष, पुत्री चंद्रवती पांच वर्ष, खुशी तीन वर्ष हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बुद्धसैन के पिता छोटे लाल पासी की मौत हुई थी। इसके बाद से ही परिवार की जिम्मेदारी बुद्धसैन निभा रहा था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें