फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे पर गांव अकरौली के पास पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मजदूर की पत्नी की ओर से थाना बनियाठेर में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग स्थित अकरौली अस्थाई गोशाला के निकट रविवार की रात साढ़े सात बजे बारिश के दौरान अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त उसकी पत्नी शारदा ने जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव समसपुर निवासी रामकिशन के रूप में की है। रामकिशन की पत्नी शारदा ने बताया कि पति रामकिशन रविवार को थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गोपालपुर से मजदूरी के रुपये लेने गए थे। वहां लौटते समय वह पैदल ही गांव आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन चालक ने उनके पति को टक्कर मार दी। रामकिशन की पत्नी शारदा की ओर से थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें