फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव निवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की शादी पांच साल पहले गुन्नौर क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के पांच साल के बाद भी अभी तक संतान की उत्पत्ति नहीं हुई थी। इलाज भी काफी करा चुके थे। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव रहता था। गुरुवार की रात्रि को परिवार की सभी लोग आंगन में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह चार बजे परिवार के लोग उठे, तो महिला का शव बरामदे में कुंडे से लटका मिला था। आनन फानन ग्रामीण भी एकत्र हो गए। घटना की सूचना मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने 112 डायल पर सूचना देकर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची गुन्नौर एवं जुनावई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर एसएसआई वीरेश कुमार ने बताया महिला के पिता की तहरीर पर शव को सील कर पंचायत नामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें