फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर मजदूरी के रुपये लेने आई महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में पति के कहने पर ईंट भट्ठे पर मजदूरी के रूपये लेने पहुंची महिला ने भट्ठा संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अमरोहा जिले के एक गांव निवासी महिला गुरूवार की शाम असमोली थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर पति के कहने पर अपनी मां के साथ मजदूरी के रुपये लेने पहुंची थी। आरोप है कि भट्ठा संचालक दोनों मां-बेटी को बैठाकर रुपये लाने का बहाना बनाकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद अपने अन्य दो साथियों के साथ वापस महिला के पास पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। तीनों ने बुरी नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें