फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने छेड़खानी, कार्रवाई के लिए एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पशुओं का चारा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी की गई। महिला का आरोप है कि उसने अपनी फसल को नुकसान पहुंचाने का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर छेड़खानी की। गांव निवासी युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने संभल कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें महिला का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने खेत से पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। गांव निवासी व्यक्ति खेत में अपने पशु चरा रहा था।
जब विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की। यूपी112 पुलिस को भी घटना की सूचना दी थी। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें