फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर लाउड-स्पीकर से गूजेंगे देश-भक्ति के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। स्वतंत्रता दिवस पर नगर भर में लाउडस्पीकर से देेश भक्ति के तराने गूंजेंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद की ओर से नगर भर में लाउडस्पीकर लगवाए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर के मुख्य मार्गों पर लगे पोलों पर लाउडस्पीकर लगवाए जा रहे हैं। इनसे 15 अगस्त के दिन देशभक्ति के गीतों के स्वर निकलेंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिससे कि नगर के गली-मोहल्लों का वातावरण स्वच्छ रहेगा। साथ ही पालिका भवन पर विद्युत उपकरणों की रोशनी कराई जाएगी। वहीं शनिवार की रात स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट समेत दूसरे सरकारी भवन विद्युत उपकरणों की रोशनी में सराबोर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें