फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात के बीच जगह-जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बुधवार की सुबह से ही मौसम सुहाना रहा। आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर को हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम और भी बदल गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन शाम को फिर से अचानक झमाझम बरसात हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन

झमाझम हुई बारिश से नाले उफन गए और मार्गों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान काले बादलों से घिरा रहा। दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी कुछ देर ही हुई। इसके बाद मौसम फिर से साफ हो गया।
इससे शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन भर हल्की हवा चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। लेकिन शाम को अचानक झमाझम बरसात शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई। झमाझम बारिश के बाद शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। बरसात के बाद जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, आर्य समाज मार्ग आदि जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें