फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरा चोरी कर भाग रहे कार सवार चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव शकरपुर सोत से बकरा चोरी कर भाग रहे कार सवार चार लोगों को ग्रामीणों ने दूसरे गांव में जाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपियों को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गए। आरोपियों के खिलाफ बकरे के मालिक ने तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे करीब गांव शकरपुर सोत निवासी खुर्शीद का बकरा घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान सेंट्रो कार सवार लोग आए और बकरा उठाकर कार में रख लिए। खुर्शीद ने बकरा चोरी करते हुए देखा तो शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और बाइकों से आरोपियों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भंवाच में जाकर आरोपियों की कार का घेराव कर लिया।
कार से उतरकर चार लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। बकरा चोरी होने की जानकारी गांव भंवाच के लोगों को हुई तो वह भी आ गए। एक ईख के खेत से तीन आरोपी पकड़े गए जबकि चौथा आरोपी भागने में कामयाब रहा। आरोपियों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और असमोली थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लोग अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

असमोली इलाके में मिट्टी का भराव करने के लिए खेत देखने आए थे। ग्रामीणों ने कार से मिले बकरे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों को कार व बकरा समेत थाने लेकर चली गई। असमोली थाने के इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि बकरा मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें