फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी कर पंपिंगसेट चलाते बिजीलेंस टीम ने आठ पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। गुन्नौर क्षेत्र में विजिलेंस व बिजली विभाग की टीम ने गांव गंगावास के जंगल में छापा मारकर बिजली चोरी कर चला जा रहे आठ नलकूप पकड़े हैं। टीम ने सभी आठ नलकूप के मोटर व पंपिंग सेट सहित केबिल भी जब्त कर लिये हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिजीलेंस की टीम ने गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगावास के जंगल में चेकिंग की। जंगल में केबिल डालकर बिजली चोरी कर नलकूप चलाते आठ लोगों को पकड़ा। उनके पास से करीब 2000 मीटर लंबी वायर व केबिल जब्त किया है। सभी आठ नलकूप पर लगी मोटर, पंपिंग सेट को जब्त कर लिया है। बिजीलेंस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जंगल में लोग इधर उधर भागते नजर आये। पुलिस को साथ में देखकर कुछ लोग जंगल में ही छुप गए। एसडीओ गुन्नौर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उनके खिलाफ बिजली चोरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें