फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दस बाइकों के साथ एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा पुलिस ने चोरी की नौ बाइकों के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से जो बाइकें बरामद की हैं, वह गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद और संभल जिले से चोरी हुईं और फिर एकत्र कर एक स्थान पर रखा गया।
विज्ञापन

रजपुरा पुलिस को यह कामयाबी शनिवार की रात मिली। इस मामले का खुलासा रविवार को पुलिस अधीक्षक ने किया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान संभल रोड पर उधरनपुर तिराहे के पास सत्यपाल, जो हिस्ट्रीशीटर है उसे पकड़ा गया।
इसके पास चोरी की बाइक थी। गहनता ने पूछताछ हुई तो पता चला कि दूसरा आरोपी मुनाजिर मुटैना जाने वाले रास्ते पर बनी एक कोठी के अंदर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से चोरी की नौ बाइकें बरामद कीं। पुलिस ने बताया कि यह लोग अलग-अलग स्थानों से बाइकें चुराते थे और दूसरे शहरों में बेचकर आमदनी करते थे। अधिकतर बाइकों की चोरी के मामले दिल्ली पुलिस में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें