फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसौली में दो, ड्योढ़ी में डेंगू का एक मरीज मिला, लोगों में बढ़ी दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डेंगू का प्रकोप जिले में थमा नहीं है। लगातार मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लगातार ऐसे गांवों में निगरानी की जा रही है। जिससे बुखार का प्रकोप खत्म हो सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांवों में फैली गंदगी भी बुखार के लिए जिम्मेदार है। अब स्वास्थ्य विभाग पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर गंदगी से निजात के लिए आग्रह करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के किसौली गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इस शिविर में बुखार से पीड़ित 14 मरीज पहुंचे। जिसमें दो मरीज डेंगू से पीड़ित मिले। इस गांव में करीब एक महीने से बुखार का प्रकोप है। ग्रामीणों का दावा है कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। यही हाल असमोली ब्लॉक क्षेत्र के ड्योढ़ी गांव का है। इस गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। जिसमें एक मरीज डेंगू से पीड़ित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि दोनों गांवों में बुखार काफी समय से है। इसलिए लगातार शिविर लगवाया जा रहा है। दीपावली की छुट्टी के चलते शिविर नहीं लग सका था। अब बुखार के मरीजों को चिह्ति कर उपचार किया जाएगा।
गांव किसौली में दो मरीज डेंगू बुखार के मिले हैं। इसमें एक मरीज को पवांसा सीएचसी भर्ती किया है और दूसरे मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि गांवों में फैली गंदगी भी बुखार फैलने का बड़ा कारण हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर सुधार कराने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें