फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना काम नियम से करना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बहजोई में बाबा साहब की जयंती पर कलक्ट्रेट सभागार में बोलते डीएम संजीव रंजन। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
अपने पटल पर नियम से काम करना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह बात संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर डीएम संजीव रंजन ने कही। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डीएम ने दूसरे अधिकारियों समेत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बाबा साहब भारतीयों के हितों व सम्मान की रक्षा के लिए जीवन पर कोशिश करते रहे। देशभर के लोगों को अधिकारों की सुरक्षा के लिए लड़ना सिखाया। सभी को आपस में छोटे-बड़े का भाव नहीं रखना चाहिए। सभी वर्गों के लोगों को समान समझना चाहिए। सीडीओ उमेश कुमार त्यागी ने भी डा. आंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इसके अलावा डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र कुमार गौतम समेत नरेश कुमार व हैरान सिंह ने भी अपने विचार रखे। संचालन करते हुए सुखपाल सिंह गौर ने बुद्ध वंदना की भी प्रस्तुति दी। सेवानिवृत सीनियर सेक्शन सुपरवाइजर राजवली व डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी समेत सीवीओ मुन्नालाल यादव, डीआईओ बृजेश कुमार आदि रहे।
वहीं दूसरी ओर जिला सूचना अधिकारी दफ्तर में डीआईओ बृजेश कुमार समेत जितेंद्र कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सरकारी अस्पताल में भी बाबा साहब को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें