धनारी। थाना क्षेत्र के गांव आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर श्यामपुर मोड़ पर मंगलवार की रात स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खंदी में पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया।
गांव मुकुटपुर निवासी सुल्तान सिंह मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसी कार्य से बहजोई गया था। रात को वापस लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर श्यामपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया।
स्टेयरिंग फेल होने से पर चालक ट्रैक्टर पर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खंदी में जा पलटी।
हादसे में ट्रैक्टर चालक सुल्तान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी भेजा।