फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Election seat Result: आज चारों सीटों के 42 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा

Thu, 10 Mar 2022 08:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जिले की चारों विधानसभा सीट चंदौसी, संभल, गुन्नौर असमोली से 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है।
विज्ञापन
बहजोई में मतगणना स्थल पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल/चंदौसी। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। आज चारों सीटों के 42 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। दोपहर बाद तक सभी सीटों के परिणाम आ जाने का अनुमान है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


जिले की चारों विधानसभा सीट चंदौसी, संभल, गुन्नौर असमोली से 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। चारों सीटों पर चार प्रत्याशी ही विधायक निर्वाचित होंगे। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और परिणाम तीन बजे तक लगभग आने की संभावना है।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना पास के किसी की प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थक और विश्वासपात्र लोगों को एजेंट बनाया है। साथ ही मतगणना के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मतगणना हॉल व स्ट्रांग रूम में प्रवेश रहेगा वर्जित
चंदौसी। मीडिया के प्रवेश के लिए पास बनाए गए हैं। मीडिया के लिए आब्जर्वर हाल के पास में ही मीडिया गैलरी बनाई गई है। वहीं सभी प्रकार की सूचना उपलब्ध कराई जाएंगी। मतगणना हाल में या स्ट्रांग रूम के पास किसी भी प्रकार का अनाधिकृति प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें