फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन/मढ़न/बबराला(संभल)। सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे करीब गांव सौंधन के नजदीक हुए हादसे में अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव हयातपुर निवासी नेतराम (48) पुत्र भगवान सिंह की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी भूरी देवी और नाती विशाल घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार भी गंभीर घायल हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब नेत्रपाल अपनी पत्नी और नाती के साथ गांव सौंधन में लगे साप्ताहिक बाजार से खरीददारी करने के बाद लौट रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल से तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैलादेवी थाने के कार्यवाहक प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
वहीं दूसरा हादसा असमौली थाना क्षेत्र में हुआ। मुरादाबाद जनपद के थाना छजलैट क्षेत्र के गांव कूड़ा मीरपुर निवासी भूरा उर्फ उमराव खान (26) पुत्र अलाउद्दीन अपने बड़े भाई की शादी के लिए असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद से रसगुल्ले लेने जा रहा था। शाम करीब पौने चार बजे लोदीपुर सीएनजी मार्ग पर मालपुर गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। जिससे भूरा उर्फ उमराव खान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उमराव खान टाइल्स पत्थर की दुकान पर काम व दूधिया का काम करता था। चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। यदि चालक ने हेलमेंट लगाया रहा होता तो शायद इतनी बड़ी घटना न होती। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं तीसरा हादसा गुन्नौर थाना क्षेत्र में हुआ। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सेमरा निवासी पूनम (46) पत्नी वीरपाल, अपने भतीजे गट्टू निवासी भगतपुर, उमेश व हरिओम निवासी जल्लूपुर थाना सहसवान के साथ बाइक से गुन्नौर जा रही थीं। एक बाइक पर महिला सहित चार लोग सवार थे। तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक पर वीरपाल, संजू निवासी गोदी नगला थाना उघैती जनपद बदायूं सवार थे। इस दौरान दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार गिर पड़े। महिला पूनम सड़क पर दाई ओर जा गिरीं और पीछे से आ रहे ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में सड़क पर गिरने से अन्य पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पांचों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें