फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय व पंचायत भवन निर्माण के धन का गबन करने वाले तीन ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शासकीय धनराशि के दुरुपयोग और गबन के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच के बाद तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। इसमें दो पवांसा ब्लाक के हैं, जबकि एक जुनावई ब्लाक का है। निलंबन की अवधि में विकासखंड मुख्यालय से संबंद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि पवांसा की ग्राम पंचायत बिचपुरी में जनवरी-2021 में तैनात रहे ग्राम पंचायत अधिकारी कपिल देव पर ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। जांच में यह दोषी पाए गए। शौचालय निर्माण के अंतर्गत 58 शौचालयों के 6.96 लाख रूपये के दुरुपयोग व गबन पाया गया। इसी ग्राम पंचायत में तैनात रहे गौरव सागर पर भी ऐसे ही आरोप थे। जिनमें 51 शौचालयों के 6.12 लाख रुपये गबन करने के दोषी पाए गए। वहीं, जुनावई ब्लाक क्षेत्र की हैदराबाद ग्राम पंचायत में तैनात अक्षय कुमार को पंचायत भवन के निर्माण में दोषी माना गया। तीनों ग्राम पंचायत सचिवों को जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें