फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद के नजदीक कुछ लोगों के पहुंचने पर फैला भ्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद के सामने रविवार की देर रात कुछ अनजान लोगों के पहुंचने पर भ्रम की स्थित हो गई और एक वर्ग के लोग एकत्र हो गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। लोगों ने संदिग्ध मानते हुए हंगामा भी किया। हंगामे की सूचना पर एएसपी और सीओ भी पहुंचे और लोगों को शांत किया। जो लोग जामा मस्जिद के सामने पहुंचे थे। उन्होंने रास्ता भटकने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

रविवार की देर रात संभल में राम नवमी का जुलूस निकला था। इसमें कुछ कलाकार बाहर के आए हुए थे। देर रात कार्यक्रम खत्म हुआ तो दो कलाकार डाकखाने की तरफ जाने के लिए मोहल्ला कोटपूर्वी से चले थे। वह जैसे ही जामा मस्जिद के पास पहुंचे तो एक वर्ग के लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। संदिग्ध बताकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जामा मस्जिद पर तैनात पुलिसकर्मी भी आ गए। काफी लोग एकत्र हुए तो हंगामा होने लगा। पुलिस ने कलाकारों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लोग जुलूस में कार्यक्रम करने के लिए आए थे। डाकखाना पर जा रहे थे। रास्ता भटक गए तो जामा मस्जिद पर पहुंच गए। पुलिस की छानबीन में यह बात सही साबित हुई तो कलाकारों को भेज दिया। हंगामा कर रहे लोगों को भी शांत कराया।
सदर विधायक ने माहौल खराब करने की साजिश बताया
संभल। सदर विधायक इकबाल महमूद ने जामा मस्जिद पर रविवार की रात हुए हंगामे को लेकर चिंता जताई है। विधायक का कहना है कि यह माहौल खराब करने की साजिश हो सकती है। इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे हालात बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे शहर में अमन बनी रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी से की गई शिकायत में विधायक ने कहा कि रविवार की देर रात कुछ संदिग्ध लोग जामा मस्जिद के नजदीक पहुंचे थे। जहां एक समाज के लोग भी एकत्र हो गए थे। विधायक का कहना है कि यह माहौल खराब करने की साजिश हो सकती है। विधायक ने बताया कि कई वर्ष पहले भी एक माहौल खराब हो चुका है। उस समय शहर में कर्फ्यू तक लगाना पड़ा था। इसलिए प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें और अमन कमेटी की बैठक भी की जानी चाहिए। जिससे माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे।
जुुलूस से लौट रहे दो कलाकार रास्ता भटक गए थे। एक वर्ग के लोगों ने संदिग्ध मानते हुए सूचना थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो कलाकार रास्ता भटकने की बात सामने आई। हंगामा कर रहे लोगों को शांत करा दिया था। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

पंकज लावानिया, कोतवाल, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें