संभल/मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला की मिलक निवासी कल्लू पुत्र शेर सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। घर के पीछे जंगल है। शनिवार की रात कल्लू पशुओं के पास सो रहा था और परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। मध्य रात्रि में किसी समय में चोर घर के पीछे से नकब लगाकर घर में घुस गए। संदूक में रखे सात जोड़ी नए कपड़े, सोने के कुंडल, टॉप्स, चांदी की हसली, तांबे व पीतल के बर्तन सहित पांच हजार की नगदी चोरी करके ले गए। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई।
जंगल में जाकर देखा तो प्रेम सिंह के गन्ने के खेत में खाली संदूक पड़ा मिला। चोरी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृह स्वामी से पूछताछ की है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
वहीं, संभल के मुख्य बाजार में चोरों ने दुकान में नकब लगा लिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ा निवासी अली अहमद की संभल के मुख्य बाजार में राशन की दुकान है। शनिवार की रात्रि चोरों ने दुकान में नकब लगा लिया। पीड़ित के मुताबिक चोर पांच हजार रुपये सामान चोरी करके ले गए हैं। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।