जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव बझांगी में चोरों ने किसान के घर को शिकार बनाया। घर के ताले तोड़ नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान की ओर से घटना की तहरीर थाने में दी गई है। घर का मालिक परिवार सहित भागवत कथा सुनने गया था।
थाना जुनावई क्षेत्र के गांव बझांगी निवासी डंबर सिंह गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ पड़ोसी गांव कोल्हापुर में भागवत कथा सुनने गया था। घर पर ताला लगा था। चोरों ने सूने घर का लाभ उठाकर मेन गेट के ताले तोड़ लिए। चोरों ने मकान में घुसकर संदूक में रखे नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती कपड़े व बर्तन चुराकर ले गए। शुक्रवार की सुबह को जब पीड़ित घर पहुंचा तो गेट पर ताला टूटा देख दंग रह गया। मकान के कमरों में जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पीड़ित किसान ने मणिकावली पुलिस चौकी में पहुंच घटना की तहरीर दी है।