बहजोई। घोड़े से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी चोटिल हो गया। हादसा मुरादाबाद- आगरा राजमार्ग पर बहजोई- चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट हुआ।
नगर के मोहल्ला नारायन टोला निवासी युवक किशन उर्फ सोनू पुत्र सतीश अपने साथी मधुर के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई से चंदौसी की ओर जा रहा था। शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे करीब गांव बमनेटा के निकट अचानक एक घोड़ा बाइक के सामने आ गया। इससे घोड़े से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लाए। तब तक किशन उर्फ सोनू (29) दम तोड़ चुका था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ रही।