फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रहे युवक का झपट्टा मार मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के अशोक नगर में मोबाइल पर बात कर रहे युवक का बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने अपने परिचितों की मदद से एक आरोपी को दबोच पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित की ओर से दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की आनंद विहार कालोनी निवासी विपिन सोमवार की रात आठ बजे बनियाठेर क्षेत्र के अशोक नगर से दूध लेने गया था। युवक जब दूध लेकर लौट रहा था, तो वह अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवारों ने झपट्टा मार विपिन का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। युवक ने घटना की सूचना अपने परिजनों व परिचितों को दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने परिचितों के साथ आरोपियों की खोज करनी शुरू कर दी। रात दस बजे विपिन ने एक आरोपी संदीप को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को थाना बनियाठेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने थाने में संदीप व फरार चल रहे अनिकेश निवासी गांव पचाक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें