फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से बीस मीटर की दूरी पर किराने की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली से बीस मीटर की दूरी पर स्थित किराने की दुकान की कच्ची छत में नकब लगाकर चोर उसमें रखी नकदी समेत अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने आया तो छत में नकब लगा देख उसके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। नगर के मोहल्ला खग्गु सराय निवासी मोहम्मद हारून की कोतवाली के ठीक सामने किराने की दुकान है। बताया कि सोमवार की देर रात चोर कच्ची छत को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे ग्यारह हजार रुपये, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व अन्य सामान चुरा कर ले गए। सुबह आठ बजे जब पीड़ित दुुकान खोलने आया तो चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने पड़ताल कर खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें