फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम जारी, रविवार को भी पूरे दिन नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सर्दी का सितम जारी है। कड़कड़ाती ठंड लोगों पर सितम ढहा रही है। बीते दो दिन के बाद रविवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। ठंड बदस्तूर जारी रही। गलन ने लोगों के हाथ बांध दिए। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग तापते नजर आए। वहीं, ठंड का असर बाजार पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से कड़ाके सर्दी का सितम लगातार जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। जबकि मार्केट में ग्राहक न होने के कारण दुकानदार भी परेशान हैं। सर्दी के चलते अस्पताल में खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण खांसी व जुकाम के मरीज अस्पताल में पहुंचने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें