फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल की सियासत: राज्यमंत्री गुलाब देवी के टिकट का भाजपाइयों ने किया विरोध, जिलाध्यक्ष से मिलने पहुंचे

Sun, 16 Jan 2022 05:55 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी

सार

राज्यमंत्री गुलाबदेवी को प्रत्याशी घोषित करने का भाजपा में ही विरोध शुरू हो गया है। भाजपा के कई नेता भाजपा जिलाध्यक्ष के पास पहुंचे। हालांकि जिलाध्यक्ष से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा राज्यमंत्री गुलाबदेवी को प्रत्याशी घोषित करने का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा बनियाखेड़ा मंडल, बहजोई मंडल पदाधिकारी अपना त्यागपत्र लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष के पास पहुंचे। हालांकि जिलाध्यक्ष से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि राज्यमंत्री और उनके पति भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जमीनों पर कब्जे किये जा रहे हैं। पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है। बनियाखेड़ा मंडल महामंत्री राजेश कुमार मौर्य, सुखवीर पाल, चंद्रवीर सिंह, राजू राणा, रजनीश वार्ष्णेय, सौरभ कटेरिया सहित 15 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें