फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का मामला दर्ज कराने को एक सप्ताह से दो थानों के चक्कर लगा रही पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गुन्नौर से आते समय गांव दिनौरा के पास एक महिला के साथ लूट की घटना हुई थी। पीड़िता पिछले एक सप्ताह से थाना गुन्नौर व धनारी का चक्कर लगा रही है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव लुहामई निवासी गुलिस्ता 23 सितंबर को गुन्नौर गई थी। उसी दिन शाम को गांव दिनौरा से अपने गांव पैदल जा रही थी। धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा के श्मशान घाट के पास एक महिला व दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और जबरन उसके हाथ के कंगन, एक घड़ी, पर्स छीन लिया। पर्स में सात सौ रुपये व जरूरी कागजात थे। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित महिला गुन्नौर थाने पहुंची लेकिन घटना क्षेत्र थाना धनारी का बताते हुए पुलिस ने उसे वापस भेज दिया।
बाद में पीड़ित महिला थाना धनारी पहुंची, तो उन्होंने घटना गुन्नौर की बताते हुए दर्ज करने से मना कर दिया। पिछले एक सप्ताह में महिला दोनों थानों में चक्कर लगा चुकी है, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब पीड़ित महिला ने मामले में एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें