फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड पर बाइक को वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना बिसौली के गांव राजोबाला निवासी फहीम अपने दो साथी फिरोज व शाहिद के साथ एक बाइक पर सवार होकर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। फहीम को बैंगलूरु के लिए आरक्षण कराना था। जब बाइक सवार बदायूं रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तारवाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में फहीम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि फिरोज व शाहिद चोटिल हो गए। दोनों साथियों ने ई-रिक्शे की मदद से फहीम सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें