फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की नमी के चलते कच्ची छत गिरी, घरेलू सामान दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बारिश की नमी के चलते ग्रामीण के मकान की कच्ची छत गिर गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण राहत कार्य में जुट गए। घरेलू सामान किसी तरह छत के मलबे से निकाला गया। गनीमत यह रही कि जब छत गिरी उस समय कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के गांव अतरासी निवासी वीरेंद्र कश्यप पुत्र रमेश सिंह के मकान की कच्ची छत सोमवार की सुबह 9 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसा उस समय हुआ जब वीरेंद्र कश्यप का परिवार आंगन में बैठा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि काफी समय से प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन अब तक योजना का लाभ नहीं मिला। बताया कि हर बार आवासीय योजना का लाभ मिलने का आश्वासन तो मिलता है लेकिन अब तक लाभ मिल नहीं पाया।
विज्ञापन

बताया कि इस हादसे में घरेलू सामान बद गया। इसमें कुछ सामान खराब भी हो गया है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान को हादसे की सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें