फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन करती रहेगी पूर्व में कार्यरत रही निजी संस्था, हरी झंडी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई। इसमें गोवंश को संरक्षण देने के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का पूर्व में कार्यरत रही संस्था द्वारा ही कार्य कराने पर सहमति बनी। वहीं, नगर पालिका के सीमा विस्तार पर चर्चा शुरू हुई तो सभासदों ने यह कहते हुए इस प्रस्ताव का विरोध कर दिया कि जब तक यह साफ नहीं होगा कि सीमा विस्तार कहा तक होना है तब तक सहमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पालिका बोर्ड की बैठक में पांच बिंदुओं पर चर्चा की गई। शहर में आवारा घूमने वाले बेसहारा पशुओं को नियंत्रण करने के लिए चर्चा हुई। तय किया गया कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में पहुंचाया जाएगा। जिस पर सभी सभासदों ने सहमति जता दी। वहीं, नालों के ऊपर अतिक्रमण हटाने को लेकर सभासदों ने सहमति दी। कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू करने के कार्य को भी हरी झंडी दी गई। सभासदों ने कहा जल्द से जल्द प्लांट को शुरू किया जाए। पिछली बैठक में कूड़ा कलेक्शन का डोर-टू-डोर कार्य कर रही संस्था से 31 मई के बाद कार्य न कराने की सहमति बनी थी। जिसके बाद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर पालिका ने लेबर के टेंडर का विज्ञापन जारी किया था। लेकिन इस बैठक में सभासदों की सहमति के बाद इसे निरस्त कर लेबर से काम न कराकर निजी संस्था से ही कार्य कराने के लिए टेंडर जारी कराने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका परिषद संभल के क्षेत्रों और मोहल्लों की सीमा विस्तार पर चर्चा की गई। इस पर सभासदों ने कहा कि जब तक यह नहीं बताया जाता कि किस-किस क्षेत्र को नगर पालिका में लिया जा रहा है जब तक इस बिंदू पर काम आगे न बढ़ाया जाए। अध्यक्षता एडीएम केके अवस्थी ने की। इस दौरान ईओ रामपाल सिंह के अलावा सभी सभासद मौजूद रहे।
जल्दी में तैयार किए गए एजेंडे में सीमा विस्तार का पूरा उल्लेख नहीं कर सकी नगर पालिका
संभल। नगर में सीमा विस्तार होना इस समय जरूरी है। कई इलाके शहर से लग चुके हैं और इनकी आबादी सुविधाओं के अभाव में है। यदि नगर पालिका परिषद में यह इलाके शामिल हो जाते हैं तो लोगों को राहत मिलेगी। सड़क, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का सुख मिलेगा। दरअसल नगर पालिका से लगे इलाके में नूरियो सराय, शहजादी सराय, गांव मंडी, नई बस्ती, तुर्तीपुर इल्हा समेत कई इलाके हैं। यह सभी इलाके नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ चुके हैं। बस सुविधाएं ग्राम पंचायत की मिल रही हैं। शनिवार को जब बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार पर चर्चा हुई तो नगर पालिका ने एजेंडे में यह उल्लेख नहीं किया कि किस इलाके को जोड़ना है और इसकी दूरी क्या है। इसी के चलते सभासद सहमत नहीं हुए। इससे स्पष्ट हुआ कि नगर पालिका ने सीमा विस्तार को लेकर औपचारिकता ही पूरी की है। यदि सीमा विस्तार कराने पर सही तरीके से चर्चा होनी होती तो हर बिंदु को सभासदों के साथ स्पष्ट किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें